फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप, पड़ोसी ने दिखाई हैवानियत; चीखने पर आरोपी की पत्नी ने भेज दिया घर

Thu, 23 Jan 2025 08:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

यूपी के बलिया में यह मामला दर्ज किया गया है। मनियर थाने की पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। किशोर के पिता ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी ने इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
बलिया के मनियर थाने में दर्ज हुआ मामला। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो बच्चे के पिता एवं डीजे संचालक पर शराब के नशे में बुधवार की रात अपने ही गांव निवासी मानसिक बीमार किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन


पीड़ित के चाचा ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। तहरीर में पीड़ित के चाचा ने कहा कि उनका भतीजा बुधवार कि रात मनियर बस स्टैंड से घर आ रहा था। इस दौरान रास्ते में पड़ोस के एक युवक से मुलाकात हो गई। 

बताया कि वह भतीजे को अपने घर ले गया और नशे में उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। भतीजा रोने लगा तो युवक की पत्नी ने उसे मेरे घर पहुंचा दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें