फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सीएचएस 11वीं की प्रवेश परीक्षा में एक ही रोल नंबर पर पहुंचे दो छात्र, माहौल हुआ तल्ख

Sat, 25 Apr 2026 02:13 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल, कमच्छा में 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए सुबह बीएचयू परिसर के लेक्चर थियेटर कॉम्प्लेक्स में परीक्षा आयोजित थी। कक्षा में अचानक एक ही रोल नंबर पर दो छात्रों ने अपना-अपना दावा किया।
विज्ञापन
बनारस हिंदी विश्वविद्यालय, BHU - फोटो : X (@bhupro)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएचएस प्रवेश परीक्षा में एक ही रोल नंबर पर दो छात्र परीक्षा कक्ष में पहुंच गए। शुक्रवार की सुबह बीएचयू परिसर के लेक्चर थियेटर कॉम्प्लेक्स में आयोजित 11वीं की प्रवेश परीक्षा में दोनों छात्र आमने-सामने हो गए। माहौल तल्ख हो गया। कक्ष निरीक्षक की सूचना पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों समेत प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने दोनों छात्रों से पूछताछ की और कमरे से बाहर ले गए। बाद में मालूम चला कि तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हुआ। दोनों छात्र प्रवेश परीक्षा से वंचित हो गए।

विज्ञापन


छात्रों और उनके परिजनों के हंगामे की सूचना पर लंका पुलिस भी पहुंची और किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। बीएचयू ने इस प्रकरण की जांच के लिए कमेटी गठित की है। सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल, कमच्छा में 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए सुबह बीएचयू परिसर के लेक्चर थियेटर कॉम्प्लेक्स में परीक्षा आयोजित थी। कक्षा में अचानक एक ही रोल नंबर पर दो छात्रों ने अपना-अपना दावा किया। मामला बढ़ने पर कक्ष निरीक्षक ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड समेत परीक्षा कमेटी को सूचना दी।

इसे भी पढ़ें; Varanasi Weather: काशी देश का 5वां सबसे गर्म शहर, 44.3 डिग्री तापमान, जानें- अगले तीन दिन तक मौसम का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तो लगा कि जालसाजी कर डिजिटल कूटरचित प्रवेश पत्र निकाला गया है, हालांकि बाद में मालूम चला कि यह तकनीकी खामी है, क्योंकि दो अन्य छात्रों के साथ भी ऐसा हुआ। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि तकनीकी खामियों के चलते ऐसा हुआ है। बहरहाल, बीएचयू ने इसके लिए अलग से जांच कमेटी गठित की है। दोनों छात्रों की प्रवेश परीक्षा बाद में अलग से कराई जा सकती है या कोई बीच का रास्ता निकाला जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें