फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में हादसा: डंपर बैक करते समय पहिए के नीचे आया खलासी, कुचलकर हुआ मौत; मची आफरातफरी

Sat, 25 Apr 2026 01:20 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में डंपर की चपेट में आने से खलासी की मौत हो गई। वह वाहन को बैक करा रहा था, इसी दौरान पहिए के नीचे आ गया, जिससे हादसा हुआ। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कमिश्नरेट के चौबेपुर थाना क्षेत्र के संदहा स्थित रिंग रोड चौराहे के पास शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। डंपर को बैक कराते समय खलासी पहिए के नीचे आ गया, जिससे दबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद संदहा चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान परमेश्वर पुत्र राजेश निवासी थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र, ग्राम पंचायत पेढ़े विश्वसुंदरी के रूप में हुई है। परमेश्वर अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। 

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार संदहा क्षेत्र के आसपास अवैध रूप से संचालित गिट्टी-बालू मंडी में शनिवार सुबह करीब आठ बजे डंपर गिट्टी गिराकर ट्रेलर से वापस सोनभद्र जा रहा था। संदहा चौराहे के पास पहुंचकर चालक ने नो एंट्री में घुसने का प्रयास किया, लेकिन सामने मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने रोक दिया। 

इसके बाद चालक वाहन को बैक करने लगा। इसी दौरान परिचालक परमेश्वर उसकी चपेट में आ गया और पहिए के नीचे दबने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी चिरईगांव महेश मिश्रा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर वाहन सहित चालक को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी बीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें