फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: आंबेडकर प्रतिमा को लेकर भिड़े दो पक्ष, पथराव में चार घायल, पुलिस के जाने के बाद भिड़ गए थे दोनों पक्ष

Sat, 06 Mar 2021 07:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोविंदपुर (गड़ार) में शुक्रवार शाम विवादित जमीन पर रखी गई डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को पुलिस द्वारा हटवा देने पर दो पक्ष भिड़ गए। पथराव में चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 22 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। प्रतिमा हटाने के लिए मुहम्मदाबाद एसडीएम के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस मौके पर गई थी। 

विज्ञापन


ग्राम सभा गोविंदपुर (गड़ार) में तीन मार्च को अनुसूचित जाति के लोगों ने दूसरे की जमीन पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगा दी। दूसरे पक्ष ने थाने में इसकी शिकायत की। चार मार्च की शाम करीमुद्दीनपुरा पुलिस ने मौके पर जा कर प्रतिमा को हटा लेने की हिदायत दी थी। किंतु शुक्रवार की देर शाम तक प्रतिमा न हटाए जाने पर करीमुद्दीनपुरा थाना प्रभारी गांव में पहुंचे और प्रतिमा हटाने को कहा इस पर अनुसूचित जाति लोग उग्र हो गए और पत्थरबाजी करने लगे।

ग्रामीणों के पथराव की सूचना पर मुहम्मदाबाद सर्किल के करीमुद्दीनपुर, भांवरकोल, बरेसर और मुहम्मदाबाद थाने की पुलिस के साथ एसडीएम मुहम्मदाबाद राजेश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी तथा तहसीलदार मौके पर पहुंचे और प्रतिमा को कब्जे में ले लिया। पुलिस दल जाने के आधे घंटे बाद अनुसूचित जाति तथा जमीन मालिक पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी के पत्थरबाजी होने लगी।
विज्ञापन


इसमें दोनों पक्षों से बदन राजभर, शिवबदन राजभर, मूनाराम, चानदेव राम घायल हो गए। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को आरोपित करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों से 22 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बाबत करीमुद्दीनपुर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया की मूर्ति अवैध तरीके से रखी गई थी जिसे एसडीएम की मौजूदगी में हटवाया दिया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें