फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़े मुन्ना बजरंगी गिरोह के दो शूटर, झारखंड में भाजपा नेता की हत्या में थे वांछित

Wed, 29 Dec 2021 04:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा ग्रामीण रांची जिला के अध्यक्ष जीतराम मुंडा की 22 सितंबर को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले के दो आरोपियों बुधवार को यूपी एसटीएप ने वाराणसी से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
एसटीएफ के हत्थे चढ़े मुन्ना बजरंगी गिरोह के दो शूटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी रांची में 22 सितंबर को हुए भाजपा नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड में वांछित मुन्ना बजरंगी गिरोह के दो शूटरों को एसटीएफ वाराणसी यूनिट ने बनारस से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल जौनपुर नंबर की एक कार बरामद हुआ है। एसटीएफ वाराणसी यूनिट के निरीक्षक पुनीत परिहार और निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में दोनों वांछितों को बुधवार सुबह नदेसर मिंट हाउस के पास दबोचा गया। 

विज्ञापन


एसटीएफ वाराणसी यूनिट के डिप्टी एसपी विनोद कुमार सिंह के अनुसार झारखंड पुलिस ने सूचना दी कि भाजपा नेता जीतराम मुंडा की हत्या में वांछित अजीत प्रताप सिंह उर्फ लल्लन सिंह और राजीव कुमार सिंह के वाराणसी या जौनपुर में होने की संभावना है। इस सूचना के बाद रांची पुलिस और एसटीएफ वाराणसी यूनिट ने तफ्तीश शुरू की।

दोनों शूटरों अजीत और राजीव की मौजूदगी मिंट हाउस तिराहे के पास मिली तो घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्त में आया अजीत प्रताप सिंह उर्फ लल्लन सिंह जौनपुर के नेवढ़िया थाना अंतर्गत काजीहद गांव और राजीव कुमार सिंह जौनपुर के बक्शा थाना अंतर्गत खुनसापुर गांव का निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपी आपस में ममेरे भाई

उक्त गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में यह बताया कि दोनों आपस में ममेरे भाई हैं। मुन्ना बजरंगी से इनका संबंध बहुत पुराना था। अजीत के पिता गजराज सिंह द्वारा मुन्ना बजरंगी को अपराध के शुरुआती दिनों में काफी सहयोग किया गया था। गजराज सिंह का कैलाश दूबे से चुनावी रंजिश था। दोनों को कैंट थाने की सुपुर्दगी में दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें