फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर ब्लास्ट: दो सगे भाइयों को एक कब्र में दफनाया तो कांप उठा कलेजा, 13 लाश देख सिसक पड़े लोग

Tue, 15 Oct 2019 02:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोमवार की सुबह काफी मनहूस साबित हुई। सुबह से ही घरों में चीख पुकार और सिसकियां गूंजती रहीं। परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे। लोग  उस घड़ी को कोस रहे थे जब गैस सिलेंडर में आग लग गई। किसी घर में बाप-बेटी की मौत हो गई। किसी घर में मां बेटा और बेटी की जान चली गई। जब एक परिवार से तीन-तीन अर्थियां घरों के सामने सजाई गईं तो लोगों के हृदय कांप उठे।

विज्ञापन


वलीदपुर के बिचलापुरा में जब भी कोई आगंतुक आता तो महिलाओंं की चित्कार उसका भी कलेजा कंपा देती। बेटा-बेटियों की मौत से अभिभावकों के सपने टूट गए। जावेद सऊदी में रहकर नौकरी करता है। उसके दो बच्चे हादसे में मारे गए। तुलसी धोबी भी बच्चों की शिक्षा-दीक्षा और परवरिश के लिए डेढ़ हजार किलोमीटर दूर मुंबई रहता है। हादसे ने उसके दो बच्चे और पत्नी को छीन लिया। अब उसका इकलौता बेटा बच गया है।

भृगुनाथ का बेटा और बेटी की इस हादसे के शिकार हो गए। देर शाम तक पोस्टमार्टम के बाद 13 शवों को उनके परिवार वालों को सौंपा गया। दो सगे भाइयों को एक ही कब्र में दफनाया गया तो मौजूद लोग सिसक पड़े।

विज्ञापन

सुबह सात बजे करीब हुआ हादसा :
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर नगर के मोहल्ला बिचलापुरा में सोमवार की सुबह पौने सात बजे रसोई गैस सिलेंडर फट गया था, जिससे हुए तेज धमाके से दो मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए। जबकि आसपास के तीन अन्य मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। जिसमें पांच पुरुष, तीन महिला, दो बच्चे और तीन लड़कियां शामिल हैं।

एसपी ने बताया कि तीन बिंदुओं पर जांच के लिए एएसपी शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में तीन टीम बनाई गई हैं। पहली टीम में सीएफओ सुभाष कुमार आग और विस्फोट के कारणों की जांच करेंगे। दूसरी टीम में मुहम्मदाबाद गोहना सीओ नंदलाल घटनास्थल के आस पास व्यक्तियों से घटना की जानकारी एकत्र करेंगे। तीसरी टीम में सीओ सिटी राजकुमार घटना के आपराधिक और फॉरेसिंक पहलुओं की जांच करेंगे।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ में सिलेंडर फटने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने और इस हादसे के पीड़ितों को हर संभव मदद एवं राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मऊ में सिलेंडर फटने से हुए हादसे में 13 लोगों की मौत की खबर सुनकर मन काफी आहत है। ईश्वर शोकाकुल परिवारों और उनके प्रियजनों को इस दुःख की घड़ी में मजबूती दे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें