लोहता थाना अंतर्गत भरथरा गांव निवासी दिलीप कुमार मिश्रा के पांच और तीन साल के दो बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे। इसी बीच वह तालाब में कैसे डूब गए, किसी को पता ही नहीं लगा। काफी देर तक दोनों भाई दिखाई नहीं दिए तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। दो मासूम बच्चों की मौत से दिलीप और उनकी पत्नी बेसुध हैं।