फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त की तरह गणतंत्र दिवस पर भी अनूठी पहल करेंगे कमिश्नर, आगंनबाड़ी कार्यकत्री फहराएंगी तिरंगा

Sat, 25 Jan 2020 11:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
तिरंगा
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के आयोजन में इस बार कमिश्नर के मंडलीय कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुष्पारानी और सहायिका सरिता ध्वजारोहण करेगी। उन्हें पूरे प्रोटोकाल के साथ कमिश्नर की गाड़ी घर से रिसीव करेगी।

विज्ञापन


आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि मुड़ादेव आंगनबाड़ी केंद्र की दोनों कार्यकत्री शामिल रहेंगी। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर भी कमिश्नर के मंडलीय कार्यालय पर सफाईकर्मी चंदा देवी द्वारा झंडारोहण किया गया था।

अच्छा काम करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका को सम्मानित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि काशी विद्यापीठ विकासखंड मुड़ादेव आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकत्री पुष्पारानी एवं इसी केंद्र की सहायिका सरिता पटेल को चयनित किया गया है।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुष्पारानी मुड़ादेव की रहने वाली हैं और वर्ष 2011 में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर नियुक्त हुई थी। इस केंद्र पर सितंबर 2019 में 6 बच्चे कुपोषण की लाल श्रेणी के चिन्हित किए गए थे, जिसमें 5 बच्चे पीली श्रेणी में आ गए हैं। जो जल्द ही हरे श्रेणी में आ जाएंगे। एक बच्चे के परिवार की काउंसलिंग चल रही है।

इनकी ओर से नियमित गोद भराई, अन्नप्राशन, बचपन दिवस एवं किशोरी दिवस इत्यादि सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। सहायिका सरिता पटेल भी मुड़ादेव की रहने वाली हैं। इनके कामों के आधार पर ही इनका चयन इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के लिए किया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर सफाई मित्र ने फहराया था झंडा
स्वतंत्रता दिवस की 73वीं वर्षगांठ पर वाराणसी के मंडलायुक्त कार्यालय में अनूठा आयोजन किया  था। सफाई मित्र चंदा बानो के काम को कमिश्नर का सम्मान मिला। मंडलायुक्त की जगह स्वतंत्रता दिवस 2019 पर कमिश्नरी में चंदा ने ध्वजारोहण किया। इतना ही नहीं, उन्हें पूरे प्रोटोकाल से आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन

ध्वजारोहण के बाद होंगे कई आयोजन
गणतंत्र दिवस पर सभी सरकारी एवं अर्ध सरकारी भवनों पर सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण होगा। शिक्षण संस्थाओं पर सुबह 10 बजे ध्वज फहराया जाएगा। सुबह 6 बजे सिगरा स्टेडियम में 5 किलोमीटर की रेस का आयोजन किया गया है। सुबह सात बजे नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

दोपहर 12 बजे एनसीसी, स्काउट, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों का सम्मिलित रूट मार्च राज नारायण पार्क बेनियाबाग से प्रारंभ होकर नई सड़क, बेनियाबाग, गोदौलिया होते हुए टाउनहॉल पर समाप्त होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें