फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वाराणसी में चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिस कर्मी 20 हजार घूस लेते अरेस्ट, FIR से धारा निकालना था; जानें मामला

Wed, 28 Jan 2026 07:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में एंटी करप्शन की टीम ने दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों प्राथमिकी से नाम हटाने के लिए पैसे मांग रहे थे। टीम दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
एंटी करप्शन की टीम ने की कार्रवाई। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: सिगरा थाना क्षेत्र के विद्यापीठ चौकी इंचार्ज शिवाकर मिश्रा और आरक्षी गौरव कुमार द्विवेदी को एंटी करप्शन की ट्रैप टीम ने बुधवार शाम 20 हजार घूस लेते चौकी से गिरफ्तार किया। सिपाही के पास से 20 हजार की नकदी मिली। दहेज उत्पीड़न समेत अन्य आरोपों की दर्ज प्राथमिकी से नाम निकालने के एवज में रुपये मांगे गए थे। आरोपी दरोगा और सिपाही से लालपुर-पांडेयपुर थाना में एंटी करप्शन की टीम पूछताछ कर रही है। इस दौरान चौकी में नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन




चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के मुगलचक निवासी प्रह्लाद गुप्ता ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी में शिकायती पत्र दिया। प्रहलाद ने एंटी करप्शन को बताया कि उनकी पत्नी ममता गुप्ता ने सिगरा थाने में दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों को भी आरोपी बनाया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

मुकदमे में जेल तक चला गया। एक साल बाद रिहा होकर आया। प्राथमिकी की विवेचना विद्यापीठ चौकी इंचार्ज शिवाकर मिश्रा के पास है। प्राथमिकी से नाम निकालने और फाइनल रिपोर्ट लगाने के एवज में एक लाख रुपये की मांग विवेचक शिवाकर मिश्रा ने की। धमकी दी गई कि पैसे नहीं मिले तो धारा बढ़ाकर जेल जाना तय है। 

आर्थिक रूप से टूटने का हवाला दिया तो मामला 50 हजार रुपये तक सेट हुआ। इस बीच लगातार चौकी इंचार्ज शिवाकर मिश्रा की ओर से रुपये देने का दबाव बनाया गया। बहन से कर्ज मांगा। पहली किश्त में 20 हजार रुपये लेकर शाम 6.30 बजे चौकी पर पहुंचा। दरोगा शिवाकर मिश्रा को पैसा देना चाहा तो उन्होंने चौकी पर तैनात सिपाही गौरव कुमार द्विवेदी से बात कर नकदी देने को कहा। आरक्षी गौरव कुमार ने 20 हजार नकदी लेकर जैकेट की जेब में रख लिया। 

दोनों से होगी पूछताछ

भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी के निरीक्षक सत्यवीर सिंह की टीम ने शाम 6.45 बजे चौकी इंचार्ज शिवाकर मिश्रा और आरक्षी गौरव कुमार द्विवेदी को गिरफ्तार किया। कब्जे से रिश्वत वाले नोट मिले। भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी के निरीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दरोगा बस्ती जिला का निवासी और 2019 बैच का है। वहीं, आरक्षी गौरव कुमार द्विवेदी गोरखपुर का निवासी है और 2020 बैच का है।

पत्नी ने दर्ज कराई है पांच प्राथमिकी, एक साल बाद जेल से छूटा
प्रह्लाद गुप्ता ने बताया कि पत्नी ममता राय और ससुराल के लोगों ने बहुत प्रताड़ित किया है। फर्जी मुकदमे में जेल भिजवा दिया। ममता के भाई कैंट स्टेशन पर टीटीई विनोद गुप्ता और अनपरा में तैनात ससुर जगदीश गुप्ता अनपरा में बिजली विभाग में जेई हैं। प्रभाव में पत्नी के परिजनों ने 50 लाख रुपये की मांग की थी। 

ममता शादी के सिर्फ 2 माह तक ससुराल में रही और फिर रकम, आभूषण लेकर चली गई। पांच प्राथमिकी पत्नी ने दर्ज कराई है। एक साल एक हफ्ते तक जिला कारागार में रहा। बर्बाद हो चुका हूं। इसी मुकदमे में एफआर लगाने के लिए चौकी इंचार्ज की ओर से पैसे की मांग की जा रही थी। इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त, डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी तक से की थी।

तीन माह बाद फिर दागदार हुई कमिश्नरेट पुलिस
रिश्वत मामले में तीन महीने बाद कमिश्नरेट पुलिस एक बार फिर दागदार हुई। 17 अक्तूबर 2025 को महिला थाने की इंस्पेक्टर सुमित्रा देवी और आरक्षी महिला अर्चना राय को एंटी करप्शन की टीम ने 10 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। 

किसी थाने की महिला इंस्पेक्टर पहली बार कमिश्नरेट में गिरफ्तार हुई। वहीं, 25 जून 2025 को मंडुवाडीह थाने में तैनात दरोगा अभय नाथ तिवारी, मुख्य आरक्षी शक्ति सिंह यादव को 15 हजार घूस लेते एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया था। एंटी करप्शन सेल गठित होने के बावजूद थानों और चौकियों में वसूली बंद नहीं हो रही है। जमीन संबंधी मामले और मुकदमे में नाम जोड़ने, हटवाने समेत मारपीट के मामलों में पैसे की मांग की जा रही है।

दरोगा की पत्नी ने वीडियो जारी कर लगाया फंसाने का आरोप
चौकी इंचार्ज शिवाकर मिश्रा की पत्नी ने एंटी करप्शन के एक अधिकारी पर सुनियोजित साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है। चार दिन पहले पति को फंसाने की धमकी दी गई थी। इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

सिगरा पुलिस ने बनाया दबाव, लालपुर-पांडेयपुर थाने पर हंगामे जैसी रही स्थिति
विद्यापीठ चौकी इंचार्ज शिवाकर मिश्रा और आरक्षी गौरव कुमार द्विवेदी को एंटी करप्शन के पाले से छुड़ाने को लेकर सिगरा पुलिस रात तक परेशान रही। लालपुर-पांडेयपुर थाने पर सिगरा पुलिस और एंटी करप्शन टीम के बीच हॉटटॉक भी हुई। रात तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। अंतत: एंटी करप्शन टीम ने किसी की नहीं सुनी। प्राथमिकी दर्ज की गई है। दरोगा की पत्नी शिवानी ने भी एंटी करप्शन पर कई आरोप मढ़े। उधर, रात में डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने दरोगा और आरक्षी को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें