मारकंडेय महादेव से चंद कदम दूरी पर गंगा घाट पर कैथी ग्राम सभा में गंगा घाट पर पुल बनने से चंदौली और गाजीपुर यात्रा करने वाले लोगों के लिए आसानी होगी। साथ ही मार्कंडेय महादेव का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को भी सहूलियत होगी।
चंदौली से हजारों लोगों का आवागमन वाराणसी के लिए होता है। जिसके लिए लोगों को लंबी दूरी तय करना पड़ता था। लोक निर्माण विभाग के अनुसार टेंडर प्रक्रिया नवंबर में पूरी की जाएगी। माना जा रहा है कि 2021 में नए साल में लोगों को तोहफा के रूप में मिल सकता है।
गंगा-गोमती में पुल बनाने का काम तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इससे आसपास के लोग कम दूरी तय कर अपना सफर पूरा कर सकेंगे। - सुग्रीव राम, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी