फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैनी की लगी तलब तो 'बिल्ला' ने चेन पुलिंग कर रोक दी ट्रेन, आरपीएफ ने दर्ज किया मुकदमा

Fri, 30 Oct 2020 10:58 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

दादर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री को खैनी की ऐसी तलब लगी कि चेन पुलिंग कर उसने ट्रेन ही रोक दी। ट्रेन के स्कॉर्ट ड्यूटी में रही आरपीएफ ने यात्री को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर भदोही के सराय कंसराय हाल्ट के पास चेन पुलिंग करने वाले गोरखपुर निवासी यात्री बिल्ला को ट्रेन के कैंट स्टेशन पर पहुंचते ही आरपीएफ़ ने रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। इस दौरान सराय कंसराय हाल्ट पर ट्रेन के खड़ी होने से यात्रियों ने काफी नाराजगी जताई। 

Trending Videos
विज्ञापन

दादर से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन के जनरल कोच में सफर कर रहे गोरखपुर निवासी बिल्ला को खैनी की तलब लगी थी। दोपहर के समय ट्रेन जब भदोही के सराय कंसराय हाल्ट के पास पहुंची तो पास के दुकान पर खैनी बिक रही थी। यह देखते ही बिल्ला ने अपने कोच से चेन पुलिंग करके ट्रेन से उतर गया।

चेन पुलिंग का सह यात्रियों ने विरोध किया और किसी ने इसकी सूचना स्कोर्ट ड्यूटी में चल रहे आरपीएफ को दे दी। इस बीच पहुंची आरपीएफ़ ने तुरंत यात्री बिल्ला को हिरासत में लिया। 15 मिनट से अधिक देर तक ट्रेन के खड़ी होने से यात्रियों में भी नाराजगी रही। 

दोपहर 12.20 पर जब ट्रेन कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो आरपीएफ ने यात्री के खिलाफ रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। जुर्माना वसूलने के बाद यात्री को छोड़ दिया गया। आरपीएफ कैंट इंस्पेक्टर अनूप सिन्हा ने बताया कि चेन पुलिंग कर खैनी खाने वाले यात्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें