फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो लोगों की मौत: कार छोड़ भागे युवक...डेढ़ घंटे तक चक्काजाम, बिलख पड़ी पत्नी और मासूम बच्चे; FIR

Mon, 06 Oct 2025 05:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सड़क हादसे की सूचना पाकर माैके पर कपसेठी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कार सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद विरोध जताते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident in Varanasi: कपसेठी थाना क्षेत्र के भूसौला बाराडीह गांव के पास रविवार की शाम छह बजे तेज रफ्तार अर्टिगा कार की टक्कर से स्कूटी सवार पुजारी आशीष मिश्रा (35) और मजदूर शंकर (55) की मौत हो गई। टक्कर लगते ही हवा में पांच फीट तक दोनों उछले और सड़क पर गिरते ही दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


हादसे के बाद कार छोड़कर चालक समेत अन्य युवक भाग निकले। आक्रोशित लोगों ने कपसेठी-बाबतपुर मार्ग पर शव रखकर डेढ़ घंटे तक चक्काजाम किया। एसडीएम के समझाने पर परिजन माने और कपसेठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। 

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे के बाद चक्काजाम करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
कपसेठी थाना क्षेत्र के बाराडीह नोनरा निवासी आशीष मिश्रा और बाराडीह मछहा निवासी शंकर शाम के समय स्कूटी से कपसेठी की ओर से घर लौट रहे थे। कपसेठी-बाबतपुर मार्ग स्थित बाराडीह भूसौला के पास पहुंचे थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही अर्टिगा कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। 

तेज रफ्तार होने के कारण स्कूटी सवार दोनों हवा में उछलते हुए सड़क पर गिरे, घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद अगला पहिया ब्रस्ट और बंफर क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन छोड़कर भाग निकले। 

घटना की सूचना मिलते ही आशीष और प्रेम के परिजन पहुंचे और ग्रामीणों के साथ शव रखकर सड़क जाम कर दिए। कपसेठी पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिजन गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। 
विज्ञापन

मजदूर शंकर और पुजारी आशीष मिश्रा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम शांतनु कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया कि आर्थिक सहायता और कार सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण लगभग साढ़े 8 बजे जाम समाप्त कर दिया। सात बजे से 8.30 बजे तक चक्काजाम होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी रही। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शंकर मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। घटना के बाद पत्नी इसरावती देवी का रो-रोकर बेहाल थी। शंकर के दो बेटे हैं। 

उधर, आशीष मिश्रा स्थानीय एक मंदिर में पुजारी था और पूजा-पाठ कराता था। आशीष को दो बेटे और तीन बेटियां हैं। कपसेठी थाना प्रभारी सधुवन राम गौतम ने बताया कि कार के रजिस्ट्रेशन के आधार पर वाहन मालिक की पहचान कर ली गई है। कार कब्जे में है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें