फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में खनन करते समय बड़ा हादसा, मिट्टी का टीला ढहने से दो लोगों की मौत

Sat, 22 Feb 2020 07:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के बेलछ ग्राम पंचायत के टेकमा टोला स्थित छुइया टोला नाले के पास सफेद मिट्टी की खोदाई करने गए पांच लोग मिट्टी का टीला ढहने से उसमें दब गए। इस दौरान दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतक और घायल सभी राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव के निवासी हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


लोढ़ी ग्राम पंचायत के लोग शनिवार को दोपहर बाद बेलढ ग्राम पंचायत में सफेद मिट्टी का खनन करने गए थे। होली के पूर्व घरों की पोताई के लिए ग्रामीण वहां मिट्टी लेने गए थे। ग्रामीणों ने मिट्टी के टीले के नीचे से कुछ ही मिट्टी की खोदाई किया था, तभी अचानक मिट्टी का टीला ही ढह गया।

इससे सुरेंद्र(14) पुत्र कन्हैया और सुशीला(35) पत्नी स्व. सुनील की मिट्टी में दबकर मौत हो गई। जबकि विपिन(22) पुत्र प्रेमनाथ, हीरावती(50) पत्नी नरेश और अंजू देवी(40) पत्नी बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

सभी लोढ़ी गांव के निवासी बताए गए हैं। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। वहां गए लोगों ने फौरन घटना की जानकारी लोढ़ी के ग्राम प्रधान शमशेर सिंह को दी। ग्राम प्रधान अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां पहुंचकर उन्होंने घटना की जानकारी चोपन थाना पुलिस को दी।

साथ ही वहां घायल पड़े लोगों को ट्रैक्टर से जिला अस्पताल पहुंचावा। फिर मलवे में दबे मृतकों को बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतकों के घर वाले भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

एक सप्ताह में हुई तीसरी घटना
जिले में मिट्टी का टीला ढहने की पिछले एक सप्ताह में यह तीसरी घटना है। शनिवार को बेलछ में हुई घटना के पूर्व 16 फरवरी को घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में मिट्टी का टीला ढहने से एक किशोरी की मौत हो गई थी। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। वहीं उसके ठीक दूसरे दिन म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला गांव में मिट्टी का टीला ढहने से एक किशोर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें