मोढ़ संवाददाता के अनुसार, सुरियावां ब्लॉक के ताल सुपैला गांव में ठंड लगने से गुलाबी देवी (80) की सोमवार की सुबह मौत हो गई। बताया जाता है कि सुबह पेट में दर्द होने पर परिवार वाले अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। इसी तरह उगईपुर नई बस्ती में शिरोमणि गुप्ता (55) की रविवार की रात में मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक रात में वह रिश्तेदारी से घर लौटे। खाना आदि खाकर सो गए। घर पहुंचने पर पेट और सीने में दर्द की शिकायत की थी, सुबह नहीं उठे तो घर वाले पास गए तो मृत पड़े थे।