बिहार बोर्ड से रिपोर्ट आने के बाद दो डाक सहायकों पर कार्रवाई
- फोटो : demo
बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट की फर्जी मार्कशीट लगाकर डाक विभाग में नौकरी कर रहे दो डाक सहायकों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें से एक कचहरी परिसर स्थित डाक घर पर कार्यरत था जबकि दूसरा बनारस में ही एक अन्य शाखा पर।
बिहार बोर्ड से मार्कशीट सत्यापन की रिपोर्ट आने के बाद यह कार्रवाई पश्चिम मंडल के अधीक्षक ने की है।
बरेली के एक डाकघर में तैनात डाक सहायक की बिहार बोर्ड की मार्कशीट फर्जी होने की घटना को गंभारती से लेते हुए प्रदेश के सभी मंडलों के अधीक्षकों को 2006 से 2010 तक नियुक्त बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट पास सभी कर्मचारियों के अंकपत्रों, प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने को कहा गया।
बनारस के पश्चिम मंडल में इस अवधि में नियुक्त छह कर्मचारियों की मार्कशीट की जांच कराई गई। इनमें से दो की मार्कशीट सही निकली। एक कर्मचारी पहले ही बर्खास्त हो चुका है। बचे तीन में से एक का मामला कोर्ट में चलने की वजह से रिपोर्ट नहीं दी गई। बाकी दो की मार्कशीट जांच में फर्जी पाई गई।