फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, विंढम फॉल में डूबा युवक

Fri, 27 Jul 2018 10:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
दो सगे भाइयों सहित समेत तीन की शुक्रवार को डूबने से मौत हो गई। जौनपुर के रामगढ़ गांव में गड्ढे में भरे पानी में दो भाई और मिर्जापुर के विंढल फाल में नहाते समय भदोही का एक युवक डूब गया। रामगढ गांव में कॉलेज बन रहा है। पास ही 20 फीट चौड़ा, इतना ही गहरा और 100 मीटर लंबा गड्ढा खोदवाकर मिट्टी निकाल लिया गया है।
विज्ञापन


इसमें बारिश का पानी भर गया है। गांव निवासी प्रेमचंद प्रजापति के खेत में शुक्रवार को धान की रोपाई हो रही थी। उनके दोनों बेेटे कमलेश (12) और अखिलेश (10) धान का बेहन खेत लेकर जा रहे थे। एक सांड़ को फसल चरते देख दोनों ने दौड़ा लिया। सांड़ भागता हुआ पानी भरे गड्डे में घुस गया।

इसके बाद अखिलेश भी गड्ढे में उतर गया और वह डूबने लगा। उसे बचाने में कमलेश भी डूब गया। घंटे भर में दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। एसडीएम जेएन सजान ने कहा कि गड्ढा खोदने के मामले की जांच की जाएगी। सीओ अवधेश शुक्ला ने कहा कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


 भदोही कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा निवासी अफसर (22) पांच साथियों के साथ विंढम फाल पिकनिक मनाने आया था। सभी फाल में नहा रहे थे। इसी दौरान अख्तर ने दह में छलांग लगा दी। काफी देर बाद भी अख्तर के बाहर नहीं आने पर साथियों ने शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे बाद गोताखोर से शव बाहर निकलवाया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें