फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में हाईकोर्ट की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई, इतने रुपये में हुए था सौदा

Mon, 21 Jan 2019 10:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आए दो मुन्ना भाई रविवार को पकड़े गए। दोनों की शिनाख्त वाराणसी के सारंग तालाब के रवि कुमार सोनकर और बिहार के सीवान निवासी धनंजय कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से फर्जी आधार कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन


वाराणसी के कैंट थाना अंतर्गत पांडेयपुर स्थित सुधाकर महिला पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक बद्री प्रसाद गुप्ता को अभ्यर्थियों के सत्यापन के दौरान धनंजय और रवि पर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि दोनों को परीक्षा में शामिल होने के लिए 10-10 हजार रुपये मिले थे। परीक्षा में सफलता मिलने पर एक-एक लाख रुपये अतिरिक्त मिलते। दोनों से पूछताछ कर उनके गिरोह के सरगना और अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन

प्रवेश पत्र पर बिलगेट्स की फोटो

प्रवेश पत्र पर बिलगेट्स की फोटो और हस्ताक्षर - फोटो : अमर उजाला

हाईकोर्ट की ओर से सोमवार को कराई जाने वाली स्टेनोग्राफर की परीक्षा देने वाले एक परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र पर बिलगेट्स की फोटो और हस्ताक्षर देख चौंक गया। वाराणसी के कबीरचौरा स्थित पिपलानी कटरा निवासी आयुष्मान जायसवाल ने बताया कि उसने अपनी फोटो और हस्ताक्षर लगाकर फार्म भरा था।

14 जनवरी को पहले मोबाइल पर देखा तो प्रवेश पत्र पर बिलगेट्स की फोटो देखा तो समझ नहीं पाया। 16 को जब कप्यूटर से प्रिंट निकाला तब भी वही फोटो, हस्ताक्षर मिला। बताया कि इसके बाद 18 जनवरी को हाईकोर्ट में आनलाइन शिकायत कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद 19 जनवरी की शाम को प्रवेश पत्र पर संशोधन हुआ और सही प्रवेश पत्र जारी किया गया। बताया कि 21 जनवरी को रोहनिया के राजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षा होगी। 
विज्ञापन

ओएमआर सीट वितरण में गड़बड़ी

हाईकोर्ट की ओर से रविवार को कराई गई क्लर्क की परीक्षा में रोहनिया के एक केंद्र पर ओएमआर सीट वितरण में गड़बड़ी को लेकर परीक्षार्थी परेशान रहे। जब परीक्षार्थियों को गलत ओएमआर सीट मिली तो उन्होंने इसकी शिकायत कक्ष निरीक्षक से की। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची, तब जाकर मामला शांत हुआ।

हाईकोर्ट की और से दो दिन तक चलने वाली परीक्षा में रविवार को क्लर्क की परीक्षा कराई गई जबकि सोमवार को स्टेनोग्राफर की परीक्षा होगी। जिले  के इंटर कॉलेजों में बने केंद्रों पर दो पाली में हुई परीक्षा में बनारस और आसपास के जिलों के अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें रोहनिया क्षेत्र के बच्छाव में महेंद्र प्रसाद मेमोरियल स्कूल में ओएमआर सीट वितरण में गड़बड़ी सामने आई।

इसमें अधिकांश अभ्यर्थियों के ओएमआर सीट और बुकलेट के नंबर में अंतर मिला, जिससे अभ्यर्थी परेशान रहें। इसी बीच किसी ने पुलिस को परीक्षार्थियों के हंगामे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से बातचीत कर मामला शांत कराया। इस बारे में पूछे जाने पर स्कूल के प्रधानाचार्य संजय श्रीवास्तव ने परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी से इंकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें