फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में रिटायर्ड एडीएम की किरायेदार समेत दो और संक्रमित, अब संक्रमित मरीजो की संख्या हुई 96

Sun, 17 May 2020 07:40 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

  • संक्रमित रिटायर्ड एडीएम की शनिवार को हुई मौत
  • हरदासीपुर निवासी पच्चीस वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के नरिया निवासी मृत रिटायर्ड एडीएम के मकान में किराये पर रहने वाली महिला समेत दो लोगों में रविवार को कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 96 हो गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि रविवार को ही दस लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया। इसके बाद 28 केस एक्टिव रह गए हैं। संक्रमित रिटायर्ड एडीएम की शनिवार को मौत हो गई।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि मुंबई से लौटकर आये चोलापुर के हरदासीपुर निवासी 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा नरिया निवासी रिटायर्ड एडीएम के मकान में किराए पर रहने वाली 33 वर्षीय महिला में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

इसके बाद दोनों मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अब तक संक्रमित मिले 96 में से 65 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि तीन की मौत हो चुकी है। अब आइसोलेशन वार्ड में 28 का इलाज चल रहा है। चोलापुर के 6हरदासीपुर में नया मरीज मिलने के बाद उसे नया हॉटस्पॉट बनाया गया है। अब हॉट स्पॉट की कुल संख्या 37 हो गई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस का हर दिन पूर्वांचल के जिलों में संक्रमण बढ़ता जा रहा है। आज ही गाजीपुर जिले में कोरोना वायरस के सात मामले सामने आए, जबकि मिर्जापुर, भदोही और मऊ में एक-एक पॉजिटिव मिला है।
गाजीपुर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या अब 34 हो गई है।

जिसमें छह ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस अब 28 बचे हैं। मिर्जापुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 हो गई है। भदोही में अब तक सात मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें तीन ठीक हो गए हैं। इसके साथ ही मऊ में अब तक चार पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें