शुक्रवार को मिले दो कोरोना संक्रमित मुंबई से ट्रेन द्वारा बीते 15 मई को आए थे। रेलवे स्टेशन पर जांच के बाद संदिग्ध मिलते ही इन्हें रेलवे ट्रेनिंग सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया। जिले में मिले 73 संक्रमितों में से शुरूआत में मिले तीन जमाती समेत छह मरीज तथा नौ मई को नंदगंज के खिजीपुर से मिला एक युवक अब तक ठीक हो चुके हैं।
जिल में एक्टिव मरीजों की संख्या 66 है जिनका इलाज वाराणसी के दीनदयाल उपाध्याय मंडलीय अस्पताल तथा जौनपुर कोरोना अस्पताल में चल रहा है। उधर आज मिले दोनों संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की सूची भी तैयार की जा रही है।