फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से आए व्यक्ति की क्वारंटीन के दौरान मौत, बिना सैंपल लिए करा दिया अंतिम संस्कार

Fri, 22 May 2020 07:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

जौनपुर जिले के विजयगिरि गांव में मुंबई से लौटकर प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन एक व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गई। सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजन उसे बृहस्पतिवार रात निजी अस्पताल में ले गए थे। उपचार न मिलने पर उसे क्वारंटीन सेंटर लाया गया था। स्वास्थ्य विभाग को सूचना देते हुए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


विजयगिरि (सराय सितम) गांव निवासी अनिल कुमार पटेल (43) पत्नी व दो बेटियों के साथ 12 दिन पूर्व मुंबई से ससुराल मातपुर आ गए थे। वहां दस दिन रहने के बाद बृहस्पतिवार को अनिल अकेले गांव आकर प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन हो गए। देर रात अनिल को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और तेज बुखार हो गया। सूचना मिलने पर छोटे भाई रामआसरे पटेल निजी वाहन से उसे जौनपुर ले गया।

विज्ञापन

मरीज की हालत देख निजी चिकित्सक ने भर्ती करने से इंकार कर दिया। थक-हारकर वह अनिल को लेकर गांव के प्राथमिक विद्यालय में आ गया। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई, लेकिन स्वास्थ्य टीम के पहुंचने के पहले ही अनिल की मौत हो गई। स्वास्थ्य टीम ने बिना सैंपल लिए अंतिम संस्कार के लिए शव को परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों ने गांव के नजदीक धनेजा घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बाबत सीएचसी रामनगर के अधीक्षक आलोक सिंह का कहना था कि अनिल लंबे समय से पीलिया से पीड़ित था। आए दिन उसकी तबीयत खराब रहती थी। बीमारी से ही उसकी मौत हो गई। इस कारण उसका सैंपल नहीं लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें