फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: मॉर्निंग वॉक पर निकाली बुजुर्ग से चेन छीनकर फरार हुए बाइक सवार दो बदमाश, विरोध करने पर मारा धक्का

Tue, 25 Jun 2024 02:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र में चोरों का दुस्साहस इस कदर बढ़ा है कि उनको किसी का खौफ नहीं है। दिन-ब-दिन यहां चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। मंगलवार को एक बुजुर्ग महिला का चेन छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। 
विज्ञापन
पीड़ित बुजुर्ग महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मॉर्निंग वॉक के लिए निकाली बुजुर्ग महिला की चेन खींचकर उसे धक्का मारते हुए बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। इस दौरान महिला के गले में हल्की चोट आई। घटना के बाद रोते-बिलखते बुजुर्ग महिला किसी तरह अपने घर पहुंची।  

विज्ञापन


यह है मामला 
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिसौर निवासी प्रेमा देवी मंगलवार की सुबह 5:00 बजे के करीब मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश पहले से बाइक सड़क पर खड़ा कर खड़े हुए थे। बुजुर्ग महिला को आते देख एक बदमाश पास में पहुंचा और बोला की दादी रुकिए। वह कुछ समझ पाती कि युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन खींच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi Crime: चोरों के निशाने पर शिवपुर थाना क्षेत्र, यहां जून में अब तक 15 चोरियां, पांडेयपुर भी पीछे नहीं

महिला के विरोध करने पर उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। चेन छीनकर दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर मौके से शिवपुर की तरफ भाग निकले। बुजुर्ग महिला ने बताया कि मेरा चैन एक भर का था, मैंने तीन चार वर्ष पहले थोड़ा-थोड़ा पैसा इकट्ठा कर बनवाया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें