फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का एक्शन: 320 लोगों से पूछताछ, 715 CCTV फुटेज खंगाले; बुजुर्ग से उचक्कागिरी में तीन दोस्त गिरफ्तार

Sun, 14 Jul 2024 04:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले में बुजुर्ग से उचक्कागिरी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने 14,560 रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो हफ्ते पहले तेलियाबाग, बड़ौरा मोड़ में बुजुर्ग हौसिला प्रसाद सिंह से 25 हजार रुपये की उचक्कागिरी के मामले में सीसी फुटेज की मदद से तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों की पहचान जौनपुर के मड़ियाहू थाना के जियामऊ के राजकुमार उर्फ राजा, चहरपुर के शंभूनाथ उर्फ छोटू और मछलीशहर थाना के खजुरहट के शशिभान उर्फ टिंकू के रूप में हुई है। तीनों के पास से 14,560 रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।

विज्ञापन


जंसा थाना क्षेत्र के तेलियाबाग, बड़ौरा मोड़ के पास 28 जून को बाइक सवार दो लोगों ने ज्यादा पैसे देने का लालच देकर हौसिला प्रसाद सिंह को कागज की गड्डी थमाई। इसके बाद उनसे 25 हजार रुपये लेकर भाग निकले। जंसा थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि खुलासे के लिए दरोगा नंदलाल कुशवाहा, राजेश कुमार मौर्य, प्रीतम कुमार तिवारी व अंकित राय की चार टीम गठित की गई। 

जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही और सुल्तानपुर में 715 सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर 320 लोगों से पूछताछ के बाद आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया गया। वाराणसी और जौनपुर में राजकुमार के खिलाफ नौ, शंभूनाथ के खिलाफ सात और शशिभान के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

तीनों दोस्त ग्रामीण इलाकों में करते हैं उचक्कागिरी

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि तीनों दोस्त हैं। दो दोस्त कागज की गड्डी बनाकर उसके ऊपर-नीचे 500-500 के दो नोट लगाकर ग्रामीण इलाके के बैंक और जन सेवा केंद्र के आसपास रहते थे। एक साथी बैंक में मौजूद रहता था। जो बुजुर्ग या महिलाएं ठीक-ठाक रकम लेकर निकलते हैं, उन्हें बातों में उलझा कर ज्यादा पैसे देने का लालच देते थे। हौसिला प्रसाद सिंह के अलावा सफाई के बहाने तीनों ग्रामीण महिलाओं को झांसा देकर उनके गहने लेकर भाग चुके हैं।
विज्ञापन

तीनों ने पांच और वारदात स्वीकारी

तीनों आरोपियों ने बताया कि जून 2024 में राजातालाब ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति का बैग लेकर भाग गए थे। बैग में 10 हजार रुपये थे। अप्रैल 2024 में रामेश्वर के पास भुइली गांव में साफ-सफाई के बहाने एक महिला की सोने की चेन व अंगूठी लेकर भाग गए थे।

नवंबर 2023 में बड़ागांव एसबीआई के पास एक व्यक्ति को कागज की गड्डी थमाकर 38 हजार रुपये लेकर भाग गए थे। अप्रैल 2023 में तीनों ने हाथी बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास से एक व्यक्ति को कागज की गड्डी थमाकर 25 हजार रुपये की उचक्कागिरी की थी। जुलाई 2022 में मिर्जामुराद एसबीआई के पास बुजुर्ग को कागज की गड्डी थमाकर 35 हजार रुपये लेकर भाग गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें