फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज़मगढ़: रिश्तेदार का अंतिम संस्कार कर लौट रहे दो लोगों की मौत, दो अन्य घायल

Mon, 04 Feb 2019 12:54 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
थाना अंतर्गत सहरिया गांव के पास रविवार रात 10:30 बजे टेंपो और स्विफ्ट डिजायर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। मौके पर दो की मौत और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

 
रईस अहमद (50) पुत्र जुबेर अहमद गांव कोटिला थाना रानी की सराय, गुड्डी  (45) पति अनवर अपने परिवार के साथ निजामाबाद थाना क्षेत्र के सहरिया गांव में अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में आए थे। अंतिम संस्कार कर के देर रात टेंपो से कोटिला के लिए रवाना हुए।

जैसे ही सहरिया गांव से मेन रोड हाईवे पर चढ़े तब ही विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट डिजायर की चपेट में आ गए। आमने-सामने टेंपो की भिड़ंत से स्विफ्ट डिजायर और टैंपू के परखच्चे उड़ गए। मौके पर रईस अहमद और गुड्डी की मौके पर मौत हो गई। दो लोग आइशा और अनवर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


स्विफ्ट डिजायर के चालक को मौके पर ग्रामीणों ने पकड़ कर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। स्विफ्ट कार में बैठे दो युवक फरार हो गए। स्विफ्ट डिजायर और चालक के साथ क्षतिग्रस्त टेंपो को पुलिस थाने ले आई। घायलों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें