फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में बदमाशों ने कोचिंग संचालक को गोली मारकर दो लाख लूटे 

Tue, 22 Jan 2019 10:12 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में कोचिंग तथा सहज जनसेवा केंद्र संचालक को असलहा दिखा बाइक सवार बदमाशों ने काउंटर में रखे दो लाख रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश एक गोली केबिन में बैठे संचालक को निशाना बनाकर दागे, जबकि दहशत फैलाने के लिए हवा में तीन गोलियां दागते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


संयोग रहा कि गोली संचालक के दाहिने हाथ की हथेली में लगी, जिससे वह मामूली रूप से जख्मी हो गया। दिनदहाड़े गोली मार कर लूटपाट की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंच लूट कांड के बारे में लोगों से पूछताछ की।

जंगीपुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी पूर्व सैनिक सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र प्रवेश दिनकर (26) की मानपुर चट्टी पर किराए की दुकान में कोचिंग के साथ ही शहर जनसेवा केंद्र भी चलाता है। सोमवार को दोपहर बाद दो बाइकों पर सवार चार सशस्त्र बदमाश दुकान के बाहर पहुंचे।
विज्ञापन


बाइक से उतर कर दो युवक दुकान के अंदर गए और 40 हजार रुपये संचालक से मांगा। इस पर उसने कहा कि इतना पैसा मेरे पास नहीं है, इससे कम चाहिए तो मिल जाएगा। इस पर युवक ने पिस्टल निकाल कर उसकी कनपटी पर सटा दिया। दूसरा युवक काउंटर में बैग में रखे दो लाख रुपये उठा कर बाहर निकल गया।

बाहर निकलने के बाद बदमाशों ने केबिन के शीशा पर संचालक को निशाना कर गोली चला दी। शीशा तोड़ते हुए गोली संचालक के दाहिने हाथ की हथेली में लगी। इसके बाद संचालक ने शोर मचाना शुरू किया।
 
विज्ञापन

मामले की छानबीन कर रही पुलिस

आसपास के लोग दुकान पर पहुंच गए। लोगों को आते देख दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने तीन हवाई फायरिंग की। जिससे लोग सहम गए। दो बदमाश अलावलपुर की तरफ और दो जंगीपुर की तरफ भाग निकले। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

इसकी जानकारी होते ही संचालक के परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। इसके बाद घायल संचालक गांव के मोनू श्रीवास्तव के साथ बाइक से थाने पहुंचा। वहां पर घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

उधर घटना की सूचना मिलते ही एसपी डा. यशवीर सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए। पीड़ित के परिवार सहित घटना स्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए मामले की छानबीन की। इस संबंध में एसपी ने कहा कि मैने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। देर शाम छह बजे तक पीड़ित की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। फिर भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें