फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में खेत की जुताई करने जा रहा ट्रैक्टर पलटा, चालक समेत दो की दबकर मौत

Wed, 19 Dec 2018 01:24 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के चिरहुली गांव में बुधवार की सुबह खेत की जुताई के लिए जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मुन्ना मौर्या (35) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कमलेश गुप्ता (25) की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


दोनों युवक ट्रैक्टर पर सवार थे। सुबह करीब सात बजे चिरहुली गांव के करकी टोला में अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर पलट गया। खेत में से ट्रैक्टर सड़क पर चढ़ते वक्त बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक और उस पर बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।  

शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में फंसे घायलों की मदद करने के साथ ही 108 नंबर और  यूपी 100 पर फोन कर घटना की सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रही थी कि बेलकप गांव निवासी मुन्ना मौर्या (35) पुत्र सूर्य शंकर मौर्या ने दम तोड़ दिया। \
विज्ञापन


वहीं अस्पताल पहुंचने से पहले भभाइज गांव निवासी कमलेश गुप्ता (25) पुत्र सागर गुप्ता की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के घरवाले और परिचित अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने बताया कमलेश का ही ट्रैक्टर था और वह स्वंय चल रहा था।

दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। उधर, घरवाले शवों को लेकर अपने-अपने घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक शवों का दाह संस्कार नहीं हो सका था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें