फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, तीन घायल; पहला हादसा अहरौरा तो दूसरा चुनार में हुआ

Sun, 10 Dec 2023 11:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

अहरौरा क्षेत्रान्तर्गत अहरौरा-सरिया मार्ग पर ग्राम मझवां के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिसमें दो की मौत हो गई। दूसरा हादसा चुनार थाना क्षेत्र के बरगवां के पास बाइक सवार गिरकर घायल हो गया, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले में अहरौरा और चुनार थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम को अलग-अलग स्थान पर सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई और तीन लोग घायल हो गए। अहरौरा क्षेत्रान्तर्गत अहरौरा-सरिया मार्ग पर ग्राम मझवां के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची अहरौरा पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरा हादसा चुनार थाना क्षेत्र के बरगवां के पास बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


ऑटो सवार लल्लन सिंह पटेल (70) रामकुमार बिन्द (28)  निवासी सरिया थाना अहरौरा, विशाल चौहान (12), रजनी (37) निवासी फुलवरिया थाना अहरौरा घर जा रहे थे। अहरौरा क्षेत्रान्तर्गत अहरौरा-सरिया मार्ग पर ग्राम मझवां गांव के पास आटो पलट गया। हादसे में चारो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने लल्लन सिंह पटेल को मृत घोषित कर दिया गया। तथा अन्य तीनों घायलों की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। अहरौरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ मड़िहान अनिल पांडेय ने बताया कि ऑटो पलटने से एक की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए।

सक्तेशगढ़, सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बरगवां निवासी अखिलेश कुमार सिंह (41) पुत्र भोलानाथ अपने खेत से घर जा रहे थे। अचानक रास्ते में जंगली जानवर आ गया। उसको बचाने के चक्कर में बाइक लेकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन किसी तरह से लोगों ने उनको उठाकर घर ले गए गंभीर चोट होने के कारण परिजन आनन-फानन बीएचयू ले गए। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को मोर्चरी ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें