फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना बना रहे दो अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार, वाराणसी के कैंटोमेंट एरिया में हुई वारदात में थे वांछित

Sat, 01 Feb 2020 10:30 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

चंदौली जिले की मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने शनिवार की भोर में डॉडी स्थित जीटी रोड पर अंतरजनपदीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पिछले दिनों वाराणसी के कैंटोमेंट एरिया में जूते की दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा किया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार युवकों के पास से 2.53 लाख रुपये नकद, सोने चांदी के गहने, दो तमंचा और कारतूस, चोरी में सहायक उपकरण आदि बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों ने चोरी की बात कबूली है और शनिवार को भी चोरी करने निकले थे।
 

पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक चोरी करने के लिए क्षेत्र में घूम रहे हैं। भोर में तीन बजे डांडी में एक स्कूल के समीप जीटी रोड पर नाकेबंदी की गई। तभी एक स्कूटर पर सवार दो युवक आते दिखे। रोक कर तलाशी लेने छेनी, हथौड़ी रम्मा, पेचकश, बड़े पैमाने पर नकदी और जेवरात मिले। दोनों को पकड़ कर कोतवाली लाकर पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना नाम क्रमश: दिनेश कुमार उर्फ कल्लू और विजय कुमार उर्फ खाजा निवासी घोसियाना बस्ती फुलवरिया, थाना कैंट वाराणसी बताया।

विज्ञापन


दोनों के सामान की तलाशी लेने पर 2.53 लाख रुपये नकद, सोने की चेन, एक जोडी झुमका, मांग टीका, स्कूटर, दो मोबाइल फोन, 315 बोर के दो तमंचे और दो कारतूस, मोबाइल फोन आदि बरामद हुए। दोनों ने पिछले दिनों जूते की दुकान में चोरी की बात कबूल की। बताया कि चोरी में तीसरा साथी विकास उर्फ छोटक भी था।

बताया कि दुकान में चोरी 12 लाख रुपये मिले। इसे तीनों ने बांट लिया। विजय ने सेकेंड हैंड स्कूटी चोरी के पैसे से खरीदने की बात स्वीकार की। बताया कि बाकी पैसे खर्च हो गए। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्र, एसआई सत्येन्द्र विक्रम सिंह, सलीम खां, कांस्टेबल प्रेम सिंह, प्रह्लाद सिंह, भुल्लन यादव, शैलेन्द्र उपाध्याय रहे।

बनारस और मुगलसराय थाने में दर्ज हैं कई मुकदमे

पीडीडीयू नगर। चोरी के आरोप में गिरफ्तार विजय और दिनेश पर मुगलसराय कोतवाली और वाराणसी कैंट थाने में पांच मुकदमें दर्ज हैं। दोनों पर वाराणसी में एक और मुगसराय में चार मुकदमें दर्ज हैं। चोरी के साथ दोनों पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। दोनों के खिलाफ अन्य आपराधिक मुदकमो की जांच की जा रही है।

चोरी के पैसे भी हुए चोरी

पीडीडीयू नगर। जूते की दुकान में चोरी करने वाले विजय के रुपये पर दूसरे चोर की नजर पड़ गई और छिपा कर रखे गए चोरी के रुपये भी चोरी हो गए। पुलिस को दिए गए बयान में विजय ने बताया कि चोरी से मिले रुपये से उसने सेकेंड हैंड स्कूटर और मोबाइल खरीदा और कुछ रुपये घर के बाहर छज्जे पर रख दिया था। उसे किसी ने चुरा लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें