दोनों उल्टी करते हुए अचेत हो गईं। बच्चियों को अचेत होने पर परिजन घबरा गए और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद दोनों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. मुन्ना प्रसाद ने बताया कि रविवार रात परसौना निवासी दो बच्चियों को अस्पताल में उनके परिजनों ने भर्ती कराया। दोनों बच्चियों ने धतूरा का बीज खा लिया था। प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।