फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों की डांट से नाराज बुआ-भतीजी ने खाया विषाक्त, एक की मौत

Sun, 22 Oct 2017 07:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
जहर - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सोनभद्र के एक गांव में रविवार को बुआ-भतीजी ने विषाक्त निगल लिया। इनमें से भतीजी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बुआ की हालत गंभीर है। घटना का पता चलने के बाद परिवारीजन में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन


म्योरपुर थाना क्षेत्र के फाटपखना गांव में किसी बात को लेकर घरवालों ने रिश्ते में बुआ-भतीजी दोनों को फटकार लगा दी थी। इससे गुस्साई दोनों ने विषाक्त निगल लिया। इसमें परमेश्वरी (18) पुत्री शिवशंकर की मौत हो गई। दूसरी युवती विनीता (18) पुत्री बंधु की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना का पता चलने के बाद परिवारीजन में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने दोनों युवतियों को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने परमेश्वरी को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक किसी बात को लेकर विवाद में दोनों युवतियों ने विषाक्त निगल लिया। म्योरपुर सीएचसी द्वारा भेजे गए मेमो के माध्यम से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें