फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: क्रिकेट खेलने के विवाद में दो दोस्तों ने किशोर को मार डाला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 10 Dec 2022 08:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में क्रिकेट खेलने के दौरान किशोर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धारदार हथियार से गले पर वार कर हत्या की गई। आरोप किशोर के दो दोस्तों पर है। दोनों फरार हैं। 
विज्ञापन
हुसैन अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के महमूदपुर गांव में शनिवार शाम क्रिकेट के विवाद में दो दोस्तों ने किशोर की गला काटकर हत्या कर दी। दोनों आरोपी फरार हैं। तलाश में पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं। मौके पर पहुंची डीसीपी वरुणा व अन्य अधिकारियों ने वारदात स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। एहतियातन लोहता और मंडुवाडीह थाने की फोर्स  मोहल्ले में तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


महमूदपुर तकिया मोहल्ला निवासी हुसैन अंसारी (16) घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित बगीचे में मोहल्ले के कुछ लड़कों के साथ क्रिकेट मैच खेल रहा था। इस बीच लड़कों के बीच मैच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मारपीट के दौरान दो लड़कों ने धारदार हथियार से हुसैन अंसारी के गले पर वार कर दिया।

लहूलुहान हाल में हुसैन जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। यह देख आरोपी लड़कों समेत अन्य लड़के भाग निकले। किसी ने हुसैन के परिजनों को घटना के बाबत सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हुसैन को चांदपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

तब तक मौके पर थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय भी पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। आक्रोशित परिजनों को किसी तरह समझाया गया। डीसीपी वरुणा जोन आरती सिंह, एसीपी सदर विदुष सक्सेना ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। आश्वस्त किया कि दोनों किशोरों को जल्द पकड़ा जाएगा।

किशोर की हत्या की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। एहतियातन मंडुवाडीह थाने की फोर्स को भी बुलानी पड़ी। लोहता और मंडुवाडीह पुलिस महमूदपुर के तकिया मोहल्ले में तैनात है। थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि दोनों किशोरों की गिरफ्तार को लेकर दो टीमें गठित की गई हैं।

ननिहाल में रहता था हुसैन
महमूदपुर के तकिया मोहल्ले निवासी नूरूल निशा की बेटी गुड़िया बानो का बेटा हुसैन अंसारी अपने ननिहाल में ही रहता था। पति वजीर की 15 वर्ष पूर्व मौत के बाद गुड़िया अपने दो बेटों व दो बेटियों के संग मां नूरूलनिशा के घर रहती थी। हुसैन बुनकरी का भी काम करता था। 

झाड़ी में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

लंका थाना अंतर्गत नरोत्तमपुर-रमना मार्ग पर सुबह लोग टहलने निकले तो झाड़ियों में महिला का शव देख लंका पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची लंका पुलिस ने झाड़ी से शव को बाहर निकलवाया। फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई और छानबीन की। आसपास के ग्रामीण भी जुट गए। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि महिला की हत्या के बाद शव यहां फेंका गया है।

महिला की नाक से निकलते खून को बंद करने के लिए रूई ठूंसी हुई थी। बाएं पैर पर घुटने के नीचे लगभग चार इंच का गहरा कट था और शरीर के अन्य हिस्सों और दाएं हाथ पर चोट के निशान थे। लंका इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त कराई जा रही है, आसपास लगे सीसी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

अब तक की छानबीन में संभावना जताई जा रही है कि महिला की सड़क हादसे में मौत हुई है। साड़ी और स्वेटर पहनी महिला के शव को मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। फोरेंसिक टीम ने कुछ साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें