वाराणसी में बुधवार को सेंट्रल जेल के समीप शाम को वर्चस्व की लड़ाई में चली गोली में घायल संस्कार सिंह से पूछताछ करती पुलिस ।
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर कैंट और शिवपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अंशुमान को मलदहिया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं संस्कार को भी सिर, हाथ और मुंह में चोटें आई हैं। डीसीपी वरुणा आदित्य लांग्हे ने घायल अंशुमान से पूछताछ की तो उसनेे बताया कि चार दिन बाद उसकी शादी है और वह कार्ड बांटने निकला था। वहीं संस्कार सिंह ने भी आरोपियों के बारे में पुलिस से कुछ नहीं बताया है। थाने में तहरीर भी नहीं दी।
वाराणसी में बुधवार को सेंट्रल जेल के समीप भूमि संबंधी विवाद में हुई मारपीट में तोड़ी गयी बाइक ।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार तफ्तीश में सामने आया कि जमीन और वर्चस्व को लेकर मारपीट हुई है। चोलापुर के इमलिया स्थित कीमती जमीन को लेकर दो पक्षों में साल भर से विवाद चल रहा है। दोपहर में लक्ष्मणपुर के उचवा लॉज स्थित कार्यालय में 45 से 50 की संख्या में पहुंचे युवकों ने धावा बोल दिया और पथराव किया।
इससे आक्रोशित दूसरे पक्ष ने सबक सिखाने के लिए मारपीट की। घायल युवकाें ने भले ही नाम नहीं बताया लेकिन पुलिस की तफ्तीश में कई मामले खुलकर सामने आए हैं।फायरिंग करने वालों में बड़ागांव थाने का एक हिस्ट्रीशीटर, गिलट बाजार निवासी एक युवक और आपराधिक प्रवृत्ति के कुछ अन्य युवक भी शामिल थे। काशी विद्यापीठ के कुछ छात्रनेताओं का भी नाम वारदात में सामने आया है।
रिंग रोड बनने के बाद किनारे की कीमती जमीनों को प्लाटिंग कर बेचने का काम जोरों पर है। विवादित जमीनों पर भी हाथ डाला जा रहा है। इसे लेकर दो पक्षों में टकराहट चल रही है। शिवपुर के रहने वाले 40 से 50 युवकों की एक टीम 7272 ग्रुप के नाम से जाना जाता है। उनके लग्जरी वाहनों के नंबर और मोबाइल नंबर भी अंतिम का 7272 है।
वहीं इसी तरह इमलिया के रहने वाले युवक ने 1112 के नाम से एक ग्रुप तैयार किया है। ब्लैक स्कार्पियो, फार्च्यूनर और इंडिवर, क्रेटा जैसी गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नंबर 1112 के नाम से है। दोनों ग्रुप पर अलग-अलग माननीय का संरक्षण प्राप्त है। 7272 पर घोसी के एक माननीय का तो 1112 पर चंदौली के एक माननीय का हाथ है।