फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में शराब के नशे में धुत दो लोगों ने चौकी इंचार्ज के साथ की मारपीट, गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2020 12:20 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र के सुतबलपुर में सोमवार की रात शराब पीकर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौकी इंचार्ज चांदमारी ने टोंका तो दोनों उनसे उलझ गए। इसके साथ ही दोनों ने चौकी इंचार्ज से मारपीट की। प्रकरण को लेकर सारनाथ के घुरहूपुर निवासी अरविंद पटेल और सर्वेश पटेल को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


शिवपुर थाने के चांदमारी चौकी इंचार्ज चंद्रदीप के अनुसार वह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। सुतबलपुर में कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। हंगामा देख चौकी इंचार्ज वहां पहुंचे तो उन्होंने नशे में धुत लोगों को घर जाने के लिए कहा। इस पर दोनों उनसे उलझ गए और मारपीट करने लगे।


इसके साथ ही दोनों ने चौकी इंचार्ज की पिस्टल भी छीनने का प्रयास किया। इस संबंध में एसओ शिवपुर नागेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें