फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डॉक्टर-एक फार्मासिस्ट निलंबित: पीएचसी पिंडरा पर बाहर की दवा लिखी थी, डीएम ने की कार्रवाई; दिए निर्देश

Sun, 19 Oct 2025 05:51 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने पीएचसी पिंडरा का निरीक्षण करने पहुंचे तो यहां मरीजों ने उनसे चिकित्सकों और कर्मचारियों की शिकायत कर दी। इस पर उन्होंने यह कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
डीएम सत्येंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा पर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की हकीकत जानने शनिवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार पहुंचे। मरीजों ने डॉक्टरों की ओर से बाहर की दवा लिखने की शिकायत जिलाधिकारी से की। जिलाधिकारी ने तत्काल दो डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार शनिवार को पीएचसी पहुंचे। लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक वह डॉक्टर के कमरे में आ गए। मरीजों ने बाहर से दवा लिखने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ से जवाब मांगा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। 

डीएम ने डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अरविंद और फार्मासिस्ट अभिमन्यु को निलंबित कर दिया। साथ ही अन्य चिकित्सकों को निर्देशित किया कि अस्पताल में उपलब्ध दवा लिखें या वैकल्पिक दवा बताएं। उन्होंने साफ-सफाई की कमी, दवा वितरण में अनियमितता और स्टाफ की अनुपस्थिति पर भी नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें