फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो की मौत, एक घायल

Tue, 24 Jan 2017 01:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
चौबेपुर क्षेत्र के उमरहा नहर के समीप सोमवार शाम वाराणसी जा रही टवेरा और सामने से आ रही बाइक की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। पुलिस के अनुसार किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। तीनों शराब के नशे में थे।
विज्ञापन


घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की दीनदयाल अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हुई। बाइक पर रजिस्ट्रेशन नंबर छत्तीसगढ़ का है। चौबेपुर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी के अनुसार घायल युवक बलिया के नगरा क्षेत्र के उरैनी निवासी आनंद श्रीवास्तव (19) है। एक मृत युवक की जेब से आधार कार्ड मिला, जिस पर नाम शिवशक्ति सहाय (24) ही स्पष्ट दिख रहा था।

दूसरे मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त बलिया के विशाल श्रीवास्तव (22) के तौर पर हुई है। मोबाइल से युवक के घरवालों को सूचना दी गई है। दोनों का शव दीनदयाल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उधर,  हादसे के बाद सारनाथ पुलिस ने आशापुर में घेरेबंदी कर टवेरा को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें