फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर : सड़क हादसों में दो की मौत, बरातियों से भरी बोलेरो पलटने से तीन लोग घायल

Sat, 20 Apr 2019 01:23 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
दुघर्टनाग्रस्त बोलेरो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन


गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के घिनहा गांव निवासी रामदुलार राजभर (25) शुक्रवार की रात अपने रिश्तेदार के घर से वापस आ रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से रामदुलार की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Trending Videos
विज्ञापन

वहीं, गहमर थाना क्षेत्र के बकैनिया गांव के पास असंतुलित हो बरातियों से भरी स्कार्पियो पलट गई। घटना में नगसर नेवाजूराय निवासी रामाउदार राय (38) की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें