फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों मेें छात्रा समेत दो की मौत

Tue, 07 Jul 2015 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
टैंकर से हल्की टक्कर लगने के बाद उसके प्रेशर हार्न से घबराकर बाइक सवार छात्रा सड़क पर गिर पड़ी। टैंकर उसे कुचलते हुए निकल गया। आननफानन छात्रा को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। छात्रा अपने चाचा के साथ बीएससी में दाखिला कराने सनबीम स्कूल, भगवानपुर जा रही थी। इस हादसे के चार घंटे बाद मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में तमाचाबाद गांव के पास तेज रफ्तार ऑटो ने सड़क पार कर रही किशोरी गायत्री वनवासी (14) की जान ले ली।
विज्ञापन

गाजीपुर के करीमुद़्दीनपुर थाना क्षेत्र स्थित जोगामुसाहिब गांव निवासी संजय राय कस्बे में ही मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उनकी चार पुत्रियों में स्मृता राय (22) दूसरे नंबर पर थी। बक्सर में अपनी बुआ के घर रहकर उसने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। सोमवार को वह अपने चाचा पुनीत राय के साथ सनबीम भगवानपुर में बीएसएसी में दाखिला लेने जा रही थी। वह बाइक पर पीछे बैठी थी, जबकि उसके पिता दूसरी बाइक पर अपने साथी के साथ आ रहे थे। रोडवेज बस अड्डे के पास सुबह करीब आठ बजे सामने से आ रहे टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे असंतुलित हुई बाइक संभल पाती, उससे पहले ही टैंकर प्रेशर हार्न से छात्रा और घबरा गई और सड़क पर गिर पड़ी। टैंकर उसे कुचलते हुए निकल गया। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे, आरोपी चालक टैंकर लेकर भाग चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल छात्रा को एक निजी अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिगरा थानाध्यक्ष राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि परिवारीजनों ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने से इनकार किया और छात्रा का शव लेकर गाजीपुर चले गए। उधर, कछवां रोड संवाददाता के अनुसार चित्रसेनपुर गांव निवासी राजेश वनवासी की चार पुत्रियों में गायत्री, मीना, सोनी और सुशीला सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे महुआ का पत्ता तोड़ने जा रहीं थीं। तमाचाबाद गांव के पास सड़क पार करते समय कछवारोड़ से औराई जा रहे ऑटो ने चारों को धक्का मार दिया। गंभीर रूप से घायल गायत्री (14) को इलाज के लिए भदोही ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें