वहीं दूसरी घटना में रजवाड़ी गांव निवासी प्रेमशंकर पांडेय 70 वर्ष की रविवार सुबह मार्कंडेय महादेव कैथी दर्शन को जाते समय राजवाड़ी के पास बालू लदे ट्रक की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही बुजुर्ग प्रेमशंकर ने दम तोड़ दिया। लोगों के अनुसार सड़क किनारे दुकान पर चाय पी रहे थे कि आरटीओ के चेकिंग के डर से भाग रहे बालू लदे ट्रक ने कुचल दिया।
इस दौरान एक डीसीएम में भी टक्कर मारी। वही डीसीएम चालक व खलासी व ट्रक ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों को निजी अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया। प्रेमशंकर पांडेय का परिवार पंजाब में रहता है और वह अपने भतीजों के साथ रजवाड़ी में रहते हैं।
जंसा थाना क्षेत्र के गोराई (सुमेरपुर पुलिया) के समीप रविवार दोपहर ट्रैक्टर और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में गोराईडीह निवासी सरफराज खान 23 वर्ष की मौत हो गई। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जंसा पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मिर्जापुर अहरौरा के रहने वाले एक परिवार के छह लोग ऑटो में सवार होकर भदोही स्थित रिश्तेदारी में गए थे। वापसी के समय गोराईडीह निवासी सरफराज भी ऑटो में सवार हो गया। सुमेरापुर पुलिया के समीप जैसे ही ऑटो पहुंचा कि सामने से आए अनियंत्रित ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।
आसपास के लोगों ने आटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। हाथीबाजार स्थित पीएचसी में सभी घायलों को भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने सरफराज को मृत घोषित कर दिया। ऑटो सवार घायलों में प्रवीन 25 वर्ष, रानी 30 वर्ष, मर्जिन 32 वर्ष, अल्फिजा 20 वर्ष, पवन 30 वर्ष, रहमान 31 वर्ष और डेढ़ साल का मासूम उस्मान शामिल हैं।
प्राथमिक उपचार कराने के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार सरफराज मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही पिता सलीम और मां राबिया बेसुध हो गईं।