फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः बाबा कीनाराम की जन्म षष्ठी पर अघोरपीठ पड़ाव में गूंजा अखंड संकीर्तन, कोविड प्रोटोकॉल के तहत आयोजन

Sun, 12 Sep 2021 08:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रविवार को प्रात: काल बाबा कीनाराम के जन्म षष्ठी की शुरुआत सफाई व श्रमदान से हुई। अवधूत गुरुपद संभव राम ने महाराज बाबा कीनाराम की प्रतिमा का विधिवत पूजन किया। इसके उपरांत पृथ्वीपाल ने सफलयोनि का पाठ किया। 
विज्ञापन
बाबा कीनाराम की जन्म षष्ठी पर अघोरपीठ पड़ाव आश्रम में कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अघोराचार्य महाराज बाबा कीनाराम की जन्म षष्ठी रविवार को मनाई गई। रविवार को वाराणसी के पड़ाव स्थित अघोरपीठ श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी आयोजन संपन्न हुए। पूरा प्रांगण अखंड संकीर्तन व सफलयोनि के पाठ से गुंजायमान होता रहा। हवन के धुएं से भगवान अवधूत राम की तपस्थली सुवासित हुई।

विज्ञापन


रविवार को प्रात: काल बाबा कीनाराम के जन्म षष्ठी की शुरुआत सफाई व श्रमदान से हुई। अवधूत गुरुपद संभव राम ने महाराज बाबा कीनाराम की प्रतिमा का विधिवत पूजन किया। इसके उपरांत पृथ्वीपाल ने सफलयोनि का पाठ किया। इसके बाद महाराज ने आश्रम के उपासना स्थल में हवन किया।

मां भगवती की आरती करके गुरुपद संभव राम ने अघोरान्ना परो मंत्र: नास्ति तत्वं गुरो: परम् के अखंड संकीर्तन का शुभारंभ देवी विहार की पंच परिक्रमा के साथ किया। अखंड संकीर्तन का समापन सोमवार को अघोरेश्वर भगवान राम की 85वीं जयंती के साथ होगा। इस दौरान आश्रमवासी, संस्था के पदाधिकारी तथा स्थानीय श्रद्धालु आयोजन में सम्मिलित हुए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें