फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से दो दिन तक वाराणसी में हाई अलर्ट, एयरपोर्ट से शहर तक चप्पे-चप्पे पर नजर

Mon, 27 Mar 2017 04:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
एयरपोर्ट से शहर तक का इलाका दो दिन हाई अलर्ट पर
विज्ञापन
जी-20 समूह के फ्रेम वर्क वर्किंग कमेटी के दो दिवसीय सम्मेलन के मद्देनजर आगामी 28 और 29 मार्च को बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर पूरा शहरी क्षेत्र हाई अलर्ट पर रहेगा। वहीं, विदेशी प्रतिनिधियों के अति महत्वपूर्ण सम्मेलन के मद्देनजर केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने शहर में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन



जी-20 समूह के फ्रेम वर्क वर्किंग कमेटी का दो दिवसीय सम्मेलन नदेसर स्थित होटल ताज में प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर 110 से अधिक विदेशी नागरिकों का दल शहर आएगा। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि विदेशी डेलीगेट्स जिन होटल में ठहरेंगे वहां अंदर और बाहर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात रहेगी।

रोजाना सुबह, दोपहर और शाम बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड तलाशी लेंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट, कार्यक्रम स्थल और विदेशी डेलीगेट्स के ठहराव स्थल, उनके आवागमन के रूट पर भी चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन


उनके गंगा दर्शन के दौरान जल पुलिस, पीएसी बाढ़ राहत दल और एनडीआरएफ के जवान तैनात रहेंगे। विदेशी डेलीगेट्स को कहीं किसी प्रकार की दिक्कत न महसूस हो इसके मद्देनजर पर्यटक पुलिस भी तैनात रहेगी। 
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को सलाह,करें अच्छा व्यवहार

- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों को ताकीद की गई है कि ड्यूटी के दौरान वे विदेशी डेलीगेट्स के सामने ऐसा व्यवहार करें कि अच्छा संदेश जाए। इसके साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई को सूचना संकलन के काम में गंभीरता से ध्यान देने को कहा गया है। एसएसपी ने बताया कि विदेशी डेलीगेट्स के सम्मेलन के मद्देनजर सुरक्षा संबंधी हमारी तैयारियां पूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें