फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में दो दिवसीय समागम का समापन, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ रहे मौजूद, छात्रों ने साझा की यादें

Sat, 18 Jan 2020 10:51 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पुरातन छात्र समागम में देश-विदेश से आए छात्रों ने अपने विश्वविद्यालय के दिनों की यादें ताजा की। कोई 50 साल बाद कैंपस लौटा था तो कोई 10-20 साल बाद। दो दिनों के समागम में पुरातन छात्र अपनी कक्षाओं और हॉस्टलों में भी पहुंचे और वहां छात्र-छात्राओं से बातचीत की। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि देश को इस समय महामना की दृष्टि की जरूरत है। देश के विकास के लिए महामना की दृष्टि को अपनाना होगा।
विज्ञापन


स्वतंत्रता भवन में आयोजित समारोह में डॉ. पांडेय ने कहा कि मालवीय जी की दृष्टि के बारे में जानना हो तो बीएचयू के कुलगीत को जानना होगा। बतौर पुरातन छात्र महेंद्रनाथ पांडेय ने बताया कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय से छात्र जीवन में जो कुछ भी सीखा है, उसी के बल पर आगे बढ़ता जा रहा हूं। बीएचयू की शिक्षा के बारे में कहा कि छात्रों को जिस तरह की मूल्यपरक शिक्षा दी जा रही है, वह अतुलनीय है। 

अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने कहा कि छात्रों के जीवन में शैक्षिक संस्थानों की अहम भूमिका होती है। यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है कि कई पुरातन छात्रों ने विश्वविद्यालय के विकास में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया है। विश्वविद्यालय के छात्र देश-विदेश में रहकर जिस तरह से मान बढ़ा रहे हैं, उससे दुनिया के विभिन्न हिस्सों में इस तरह के सम्मेलन कराए जाने की जरूरत है। 
विज्ञापन


अतिथियों का स्वागत करते हुए पुरातन छात्र प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रो. सुशीला सिंह ने विश्वविद्यालय को मिली उपलब्धियों की चर्चा की। शिक्षकों की नियुक्ति का मामला हो या पेपर लेस कामकाज। नए बदलावों के आधार पर बीएचयू ने अलग पहचान बनाई है। सम्मेलन समिति के संयोजक प्रोफेसर सदाशिव कुमार द्विवेदी ने ‘21वीं सदी के भारत में उच्च शिक्षा व महामना की दृष्टि’ विषय पर उच्च शिक्षा में महामना की दृष्टि की चर्चा करते हुए इसकी महत्ता बताई। 

अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त आयोजन सचिव डॉ. धीरेंद्र राय ने किया। इस दौरान बीएचयू के छात्र और कुलपति प्रो. राजेश सिंह, प्रो. आरएस दूबे के साथ ही प्रो. ओपी राय, प्रो. सरोज चूड़ामणि, प्रो. आद्या प्रसाद पांडेय, प्रो. आनंद मोहन आदि मौजूद रहे।   

हम बीएचयू के लोग वेबसाइट से जुड़ेंगे पुरातन छात्र

विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र प्रकोष्ठ की ओर से वेबसाइट भी तैयार कराया गया है। इसके माध्यम से देश-विदेश में अलग-अलग जगहों पर बैठे छात्रों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा। पुरातन छात्र प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रो. सुशीला सिंह ने बताया कि वेबसाइट ‘हम बीएचयू के लोग’ के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही देश-दुनिया में प्रतिष्ठा अर्जित करने वाले छात्रों के बारे में एक विशेष पुस्तक भी प्रकाशित किया जाएगा।

स्टॉल लगाकर संस्थानों ने दिखाई विकास यात्रा

दो दिवसीय पुरातन छात्र समागम में विश्वविद्यालय के विभिन्न संस्थानों की ओर से स्टॉल लगाकर विकास यात्रा की तस्वीर प्रस्तुत की गई। इसमें कृषि विज्ञान संस्थान की ओर से खेती-किसानी, दृश्य कला संकाय के डिजाइन इनोवेशन सेंटर की ओर से सौर ऊर्जा से चलने वाले रिक्शे, आटा चक्की आदि का मॉडल भी बताया गया। विज्ञान संकाय की ओर से लगे स्टॉल पर हाइड्रोजन से चलने वाले ऑटो, बाइक, सेंट्रल हिंदू स्कूल के स्टॉल पर छात्रों ने पेपर के प्रयोग से अलग-अलग डिजाइन बनाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें