फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पति को छोड़ प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी दो बच्चों की मां, सोशल मीडिया पर प्यार चढ़ा परवान

Fri, 01 Mar 2024 08:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी के मिर्जामुराद में सामने आए इस प्रकरण को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालत यह है कि विवाहिता अपने पति के साथ रहने को तैयार ही नहीं है। थाना प्रभारी मिर्जामुराद आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि पति-पत्नी के बीच का मामला है। दोनों को परिवार परामर्श केंद्र या परिवार न्यायालय जाने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
मिर्जामुराद थाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मिर्जामुराद में दो बच्चों की मां अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। इसको लेकर मिर्जामुराद थाने में घंटों पंचायत हुई, लेकिन वह नहीं मानी। पुलिस ने पति-पत्नी को परिवार परामर्श केंद्र या फिर अदालत जाकर मसले को सुलझाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक की शादी छह वर्ष पूर्व मिर्जापुर की युवती से हुई थी। दोनों को एक बेटा और बेटी हैं। जनवरी में युवक की पत्नी अचानक घर से गायब हो गई। ससुराल के लोगों ने विवाहिता की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं लगा। मिर्जामुराद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। करीब डेढ़ महीने बाद शुक्रवार को विवाहिता अपने ससुराल पहुंची।

पति समेत परिजनों ने जब उससे पूछताछ की तो विवाहिता ने ससुराल में रहने से इनकार कर दिया। वह मिर्जामुराद थाने गई और पति से अलग रहने की बात कहने लगी। पत्नी के पीछे पति भी अपने परिजनों के साथ मिर्जामुराद थाने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को परिवार न्यायालय जाने का दिया सुझाव 

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि विवाहिता का शादी से पहले उसकी रिश्तेदारी के भदोही निवासी युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। शादी दूसरी जगह हो जाने के बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी। तीन साल से दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से फिर संपर्क में आ गए और बातचीत होने लगी। अब हालत यह है कि विवाहिता अपने पति के साथ रहने को तैयार ही नहीं है।

थाना प्रभारी मिर्जामुराद आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि पति-पत्नी के बीच का मामला है। दोनों को परिवार परामर्श केंद्र या परिवार न्यायालय जाने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें