वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र के मझवा गांव स्थित राजभर बस्ती में सर्पदंश से दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव के कोहराम मच गया।
सलारपुर थाना सारनाथ निवासी संकठा राजभर की पत्नी अमरावती देवी अपने पति व बेटे चंदू के साथ अपने मायके मझवा में रक्षाबंधन के दिन आई थीं। घर में अधिक लोगों के रहने के कारण मझवा निवासी विनोद की पत्नी पिंकी(32) अपने चार वर्षीय पुत्री खुशी तथा ननद अमरावती व उसके पुत्र चंदू के साथ घर के कमरे में जमीन पर सो गईं।
रात में पिंकी, खुशी और चंदू को सांप ने डंस लिया। सुबह नहीं उठने पर परिवार के लोग उनके पास पहुंचे तो बेहोशी के हालत में पड़े हुए थे। लोग अस्पताल में जाने की तैयारी में जुटे थे तभी खुशी व चंदू की मौत हो गई। वहीं पिंकी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।