फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: जिस झोपड़ी में खेल रहे थे बच्चे उसी में लगी आग, दो की मौत, मचा कोहराम

Sat, 19 Jan 2019 12:07 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के गाजीपुर जिले के पचदेवरा गांव में शुक्रवार की दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे बाल-बाल बच गए। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


करंडा थाना क्षेत्र के नारी पचदेवरा निवासी गोविंद शर्मा का पुत्र रोहित शर्मा (5), उसका भाई आदित्य (4), गोविंद के चचेरे भाई अनिल शर्मा का पुत्र आर्यन शर्मा (5) और उसकी छोटी बहन आराध्या (3) घर से कुछ दूर झोपड़ी में दोपहर करीब डेढ़ बजे खेल रहे थे।

इसी दौरान आग लग गई। देखते ही देखते झोपड़ी का ऊपरी हिस्सा रोहित और आर्यन पर गिर पड़ा, जबकि अन्य बच्चे झोपड़ी से बाहर निकल गए। बच्चों के शोर मचाने पर लोग पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन


काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। चचेरे भाइयों की मौत से घर में जहां कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार झोपड़ी में आग में मासूमों की मौत हो गई, लेकिन आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन

मऊ में सात मड़इयों में लगी आग, तीन झुलसे

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के भेड़कुल सुल्तानपुर गांव के सिहुलिया मजरे में गुरुवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग ने एक के बाद एक करके सात मड़ईयों को अपने आगोश में ले लिया। अगलगी की इस घटना में मड़ई में बंधे मवेशियों को बचने के चक्कर में तीन लोग झुलस गए। लोगों के प्रयास के बाद भी पांच पशु झुलसे। जिनका उपचार चल रहा है। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।

भेड़कुल सुल्तानपुर के सिहुलिया गांव निवासी चंद्रभान (45) पुत्र शिवमुनि राजभर के परिवार के सदस्य गुरुवार की सोए थे। शुक्रवार की भोर में तीन बजे के करीब अज्ञात कारणों से मड़ई में आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते कि आग विकराल रूप धारण कर ली।

इस दौरान चंद्रभान की अन्य मड़इयों के साथ पड़ोसी पारस राजभर और चंद्रदेव राजभर की मड़ई में आग लग गई। देखते ही देखते आग की चपेट में आने से सात मड़ईयां जलकर राख हो गई।

भीषण आग से मड़ई में बंधे पशुओं को बचाने के प्रयास में चंद्रभान, उसकी मां घनपाती देवी (70) तथा उसकी चाची धर्मावता देवी (65) झुलस गई। जबकि आग से पांच मवेेशी भी झुलस गए। पीड़ित चंद्रभान ने बताया कि अगलगी की इस घटना में एक लाख का सामान जलकर राख हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें