एसीपी साइबर क्राइम विदुष सक्सेना लोगों को आगाह किया कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या एप पर भरोसा न करें। गैस बुकिंग हमेशा आधिकारिक एप या अधिकृत एजेंसी के माध्यम से ही करें। किसी भी परिस्थिति में ओटीपी, बैंक डिटेल या पासवर्ड साझा न करें। ऑनलाइन नंबर सर्च न करें। एजेंसी पर जाकर ही अधिकृत नंबर लें। ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें।
केस- 1
लोहता के उपभोक्ता निजामुद्दीन खान को 14 अप्रैल अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें गैस बुकिंग अपडेट करने की बात कही गई। कॉलर ने एक लिंक भेजा और उस पर डिटेल भरने को कहा। जैसे ही उपभोक्ता ने जानकारी भरी, उसके खाते से करीब 12 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित ने हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई।
इसे भी पढ़ें; दूल्हा हत्याकांड: प्रदीप, रवि और भोले पर एक-एक लाख रुपये का घोषित होगा इनाम, एडीजी को भेजी गई रिपोर्ट
केस-2
चौबेपुर में हरिश्चंद्र सिंह ने 29 अप्रैल को गैस बुकिंग के लिए आईवीआर नंबर पर कॉल किया था। 30 अप्रैल को मोबाइल पर अज्ञात का फोन आया, खुद को भारत गैस एजेंसी का कर्मचारी बताया। गैस बुकिंग न होने की बात कहकर एक लिंक भेजा और एप डाउनलोड करवाकर 54,900 रुपये निकाल लिए।