Varanasi News: बैठक में पुस्तकालय एवं प्रयोगशालाओं की स्थिति, स्वीकृत पदों के सापेक्ष भरे एवं रिक्त पद, कार्यशालाएं, सेमिनार, शोध कार्य, पेटेंट, प्रकाशन, संयुक्त शोध एवं संयुक्त प्रकाशनों से संबंधित विषयों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और उससे संबद्ध शासकीय और वित्तोषित महाविद्यालयों में पठन-पाठन, सुविधाओं की बुधवार को कुलाधिपति/राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने समीक्षा की। लखनऊ स्थित जनभवन(पहले राजभवन) में हुई समीक्षा में कुलाधिपति ने उच्च शिक्षा में गुणवत्ता, शोध, नवाचार बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थी अनुपात में भी सुधार जरूरी है। इस पर गंभीरता से काम करना होगा। इसके अलावा शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात में सुधार करना जरूरी है।
विज्ञापन
जनभवन में हुई बैठक में काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एके त्यागी, संबद्ध शासकीय एवं वित्तपोषित महाविद्यालयों के प्राचार्यों, विवि के अधिकारियों के साथ प्रेजेंटेशन भी दिया गया। साथ ही महाविद्यालयों की ओर से भी अपनी प्रगति रिपोर्ट दी गई। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को नालंदा विविय, बिहार का भ्रमण कराने को कहा।
उन्होंने गुजरात भ्रमण पर कराने की बात भी कुलपति से कही। जहां वे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, सोमनाथ मंदिर जैसे प्रेरणादायक स्थलों का दर्शन कर सकें। बैठक में राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, डॉ. पंकज एलजानी, उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव बद्री नाथ सिंह, निदेशक उच्च शिक्षा बीएल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
इन बिंदुओं पर हुई चर्चा और समीक्षा
राज्यपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की कम संख्या, शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात, महाविद्यालयों को उत्कृष्टता की दिशा में आगे ले जाने में विश्वविद्यालय की भूमिका, पाठ्यक्रमों की प्रासंगिकता, भविष्य की शैक्षणिक योजनाएं तथा विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।