रंजिश को लेकर महिला की पिटाई
फूलपुर थाना क्षेत्र के ताड़ी बाजार में बीते रविवार को दबंगों ने महिला को सरेराह लात-घुसों से जमकर पिटाई कर दी। ताड़ी निवासी प्रदीप जायसवाल ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि 13 अक्टूबर को दिन में लगभग दो बजे मेरी पत्नी पिंकी घर के अंदर साफ-सफाई कर रही थी।
इसी दौरान रंजिश को लेकर घर के अंदर घुसकर दबंगों ने गाली देते हुए पत्नी को लात, घुसे से पिटाई कर दी। पिटाई से पत्नी बेहोश हो गई। हो-हल्ला सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ को इकट्ठा देख मारपीट करने वाले भाग गए। प्रदीप की तहरीर पर फूलपुर पुलिस विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।