फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सीए सहित तीन पर 41 लाख रुपये हड़पने के आरोप में दो मुकदमे दर्ज, जांच शुरू

Tue, 08 Oct 2024 04:24 PM IST
प्रगति चंद माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी।

सार

 सीए सतीश कुमार चौबे और मोलनापुर गांव के त्रिभुवन नारायन तिवारी व उसकी पत्नी साधना तिवारी के खिलाफ 41 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस आयुक्त के आदेश से चेतगंज थाने में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मयूर विहार कॉलोनी, फुलवरिया निवासी सीए सतीश कुमार चौबे और मोलनापुर गांव के त्रिभुवन नारायन तिवारी व उसकी पत्नी साधना तिवारी के खिलाफ 41 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस आयुक्त के आदेश से चेतगंज थाने में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। यह कार्रवाई मयूर विहार कॉलोनी, फुलवरिया निवासी व्यवसायी हरिशंकर उपाध्याय और महामना नगर कॉलोनी, करौंदी के मदनजीत कुमार सिंह की तहरीर पर की गई है।

विज्ञापन


व्यवसायी हरिशंकर उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में सीए सतीश कुमार चौबे ने उनसे कहा कि उनके करीबी त्रिभुवन नारायन तिवारी अपनी पत्नी साधना के नाम से फर्म बना कर एलईडी बल्ब का व्यापार करते हैं।

त्रिभुवन नारायण की फर्म की डीलरशिप लेने के लिए सीए सतीश ने उन्हें प्रोत्साहित किया। 15 सितंबर 2020 से 2022 तक उन्होंने कई किश्त में त्रिभुवन नारायण तिवारी की फर्म में 15 लाख रुपये का निवेश किया।
विज्ञापन


मलदहिया स्थित सीए सतीश के कार्यालय में ही मीटिंग होती थी और लाभांश भी मिलता था। कुछ समय बाद उन्हें लाभांश मिलना बंद हो गया। इसके बाद एलईडी बल्ब दिया जाना भी बंद कर दिया गया। अब पैसा मांगने पर जानमाल की धमकी दी जाती है।

उधर, व्यवसायी मदनजीत कुमार सिंह ने बताया कि सीए सतीश कुमार चौबे ने अपने करीबी त्रिभुवन नारायन तिवारी की पत्नी साधना के नाम से बनी फर्म के एलईडी बल्ब की डीलरशिप लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


सीए सतीश की बातों में आकर उन्होंने 26 लाख रुपये का निवेश किया। उन्हें न लाभांश मिला और न बल्ब मिला। अब पैसा मांगने पर जानमाल की धमकी दी जाती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें