फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में टला बड़ा हादसा: गंगा में मोटर बोट ने नाव को मारी टक्कर, डूबने लगे पांच लोग; किसी तरह बची जान

Tue, 17 Feb 2026 09:01 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में गंगा घाट पर बड़ा हादसा होने से बच गया। तुलसी घाट से नाव पर सवार होकर कुछ लोग गंगा उस पार स्नान करने जा रहे थे। इस दौरान मोटर बोट की टक्कर के बाद छोटी नाव गंगा में समा गई। किसी तरह उसमें सवार लोगों को बचाया गया। 
विज्ञापन
गंगा में समा गई नाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में तुलसी घाट के सामने सोमवार दोपहर गंगा में मोटरबोट ने नाव को टक्कर मार दी। तेज आवाज के साथ नाव गंगा में डूबने लगी। आनन-फानन लोगों को निकाला गया। इतने में नाव गंगा में समा गई। एनडीआरएफ, जल पुलिस की टीम ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। गंगा में ऐसी घटना पहली बार हुई, जब टकराने के बाद नाव डूब गई।

विज्ञापन


शंभु साहनी ने बताया कि दोनों ही नाव अस्सी घाट क्षेत्र की थीं। एक चप्पू वाली नाव व दूसरी मोटर बोट थी। चप्पू वाली नाव पर पांच बड़े और एक बच्चा सवार था। मोटर बोट पर 8 सवारियां थीं। चप्पू वाली नाव पर मौजूद यात्री दिलीप ने बताया कि वह तुलसी घाट से नाव बुक कर उस पार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Cough Syrup Case: सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, स्वप्निल केसरी की 3.5 करोड़ की संपत्तियां जब्त

जैसे ही बढ़े इतने में सामने से आई तेज रफ्तार मोटर बोट ने नाव में टक्कर मार दी। नाव पलट गई और सभी लोग नदी में डूबने लगे। किसी तरह नाव पकड़कर अपनी जान बचाई। इस दौरान नाव पर कोई भी लाइफ जैकेट नहीं पहना था न ही नाव पर जैकेट थी। आसपास मौजूद नाविकों ने सभी की जान बचाई। घटना के बाद दोनों नाविक भाग गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें