संकट मोचन फाउंडेशन, मदर फॉर मदर और ऑज ग्रीन ऑस्ट्रेलिया के संयुक्त में रविवार को तुलसी घाट पर पर्यावरण संरक्षण विषयक कार्यशाला हुई। वक्ताओं ने युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति नेतृत्व क्षमता विकसित पर जोर दिया। प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने गंगा की स्वच्छता और इसमें गिरते सीवर पर चिंता जताई। कहा कि अनुपचारित सीवेज की समस्या गंभीर है। गंगा की निर्मलता केवल सरकारी योजनाओं से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज और युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। आभा मिश्र ने स्वच्छ गंगा अभियान, प्लास्टिक प्रदूषण तथा सामुदायिक सहभागिता पर विचार रखा। विद्यार्थियों, शिक्षकों व युवाओं ने भाग लिया।