रविवार को सारनाथ पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने सोनातालाब स्थित केंद्र से साल्वर बीएचयू बीडीएस छात्रा जूली कुमारी और केंद्र के बाहर मां बबिता को गिरफ्तार किया था। जिन्हें जेल भेज दिया गया है। उधर, त्रिपुरा की रहने वाली अभ्यर्थी हिना विश्वास और उसके पिता की गिरफ्तारी को लेकर भी टीमें भेजी जाएंगी।
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कहा कि दोनों से पूछताछ में अंतरराज्यीय गैंग के उत्तर प्रदेश, बिहार व अन्य राज्यों के सदस्यों की पहचान हुई है और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। गैंग के मुख्य सरगना पटना निवासी पीके की तलाश में एक टीम पटना रवाना हुई है।
ओसामा ने गिरफ्तारी से पहले मोबाइल के सभी डाटा को डिलीट कर दिए। पुलिस के अनुसार मोबाइल में कई राज छिपे हो सकते हैं। इसलिए डाटा को डिलीट किया गया। हालांकि साइबर फोरेंसिक टीम डाटा रिकवरी में जुटी हुई है। अन्य कई जानकारियां ओसामा और अभय से जुटाई जा रही हैं।